कर्णप्रयाग। जिलासू की चंडिका देवी की दिवारा यात्रा ने मंगलवार को नगर भ्रमण किया। बुधवार सुबह देवी के निशान सहित अन्य संगम पर गंगा स्नान होगा। इसके बाद देवी यात्रा अन्य गांवों के लिए भ्रमण करेगी। सोमवार रात्रि को मुख्य बाजार में प्रवास के बाद मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने देवी की पूजा अर्चना की। इस दौरान देवी देवताओं के पश्वा अवतरित हुए। और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पुजारी द्वारिका प्रसाद, आयोजक समिति के अध्यक्ष दिलबर चौहान, सचिव ईश्वर राणा, सुखदेव चौहान, राजा चौहान, कमलेश गैरोला, हरीश चौहान, कुलदीप चौहान आदि मौजूद थे।