फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pokhri: पीएम श्री योजना के तहत छात्र हिमालय अध्ययन व एडवेंचर कैंप के लिए रवाना

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा चांदनीखाल के कक्षा 11 के 10 छात्रों का दल आज रविवार को पांच दिवसीय हिमालय अध्ययन एवं एडवेंचर एंड नेचर स्टडी कैंप के लिए जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र नीति-माणा के लिए रवाना हुआ। 26 फरवरी तक चलने वाले इस कैंप में छात्र हिमालयी भू-आकृतियों, पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे। दल का नेतृत्व पीएम श्री प्रभारी एवं भूगोल प्रवक्ता डीपी कुमेड़ी कर रहे हैं। विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय कुमार एवं पीटीए अध्यक्ष मानमेन्द्र बर्तवाल ने छात्रों को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस दौरान अभिभावक और शिक्षक भी मौजूद रहे।प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यवहारिक एवं अनुभवात्मक सीख प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कक्षा शिक्षण के साथ जब छात्र प्राकृतिक परिवेश में जाकर अध्ययन करते हैं तो उनकी समझ और दृष्टिकोण व्यापक होता है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं। टीम प्रभारी डीपी कुमेड़ी ने बताया कि कैंप के दौरान छात्र सीमांत हिमालयी क्षेत्र की भौगोलिक संरचना, जलवायु, वनस्पति एवं जीव-जंतुओं के बारे में अध्ययन करेंगे। इसके अलावा उन्हें कैंपिंग, ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक परिस्थितियों में रहकर सीखना छात्रों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें