राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप-2026 के पंचम दिवस की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। कैंप में छात्राओं को ऑडियो-वीडियो माध्यम से सामाजिक एवं बाल फिल्मों, कठपुतली शो और नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन कर स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराया गया।