फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी की राधिका को डीएम की मिली मदद, उच्च शिक्षा का रास्ता खुला

रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Aug 2025 12:00 AM IST

पौड़ी जनपद में एक भावुक पल देखने को मिला, जब बालिका राधिका ने जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया से अपनी शिक्षा जारी रखने की गुहार लगायी। आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट के कारण पढ़ाई बीच में रुकने के कगार पर थी, लेकिन जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना” के अंतर्गत राधिका की पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देशों का पालन करते हुए राधिका का प्रवेश स्नातक प्रथम वर्ष (बी.ए. ओपन) में करा दिया है और पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध करायी। कार्यक्रम अधिकारी थपलियाल ने बताया कि राधिका के प्रथम सेमेस्टर की फीस 5 हजार रुपये जमा कर दी गयी है और आगे की शिक्षा का पूरा खर्च भी योजना के अंतर्गत वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास केवल राधिका तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विभाग गरीब और जरूरतमंद परिवारों की अन्य बालिकाओं को भी शिक्षा से जोड़ने के लिये प्रतिबद्ध है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें