गोपेश्वर नगर में अक्षत नाट्य संस्था की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर में झांकी निकाल कर कृष्ण भजन गाए गए। कई लोग अपने नन्हे बच्चों को कृष्ण और गोपी बनाकर लाए थे, जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने बताया कि प्रतिवर्ष संस्था की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है।