कर्णप्रयाग। प्रजापिता ब्रह्नाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजयोग डॉ. हिमांशु गोयल की ओर से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों जमीन जायदाद के पीछे भाग रहे हैं। लेकिन भगवान राम के वनवास जाने पर उनके भाई लक्ष्मण अपनी मर्जी से उनके पीछे आ गए थे। अपितु भाई भरत ने भी राजकाज न लेने का निर्णय लिया था। लेकिन आज के दौर में जमीन जायदाद के लिए भाई भाई एक दूसरे के दुश्मन हो चुके हैं। इस मौके पर नन्हीं बालिकाओं ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख देवेंद्र सिंह रावत, डॉ. प्रदीप पुंडीर, व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मिंगवाल, चंद्रकला नौटियाल, राजयोगिनी ब्रह्राकुमारी नीलम आदि मौजूद रहें।