सिवाई गांव में मैक्स कंपनी द्वारा बनाई जा रही टनल का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए टनल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। और टनल का काम रुकवा दिया. ग्रामीणों का कहना है की टनल निर्माण में हो रहे विस्फोट के चलते उनके मकान पर दरारें पड़ रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देवी ने कहा कि टनल निर्माण के दौरान हुए विस्फोट के चलते उनके मकान असुरक्षित हो गए है। जो की भविष्य में कभी भी गिर सकते है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी प्रभावित परिवारो को विस्थापन करने की मांग की है। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।