कर्णप्रयाग: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में तीन दिवसीय कौशलम शिक्षक अभिमुखी कार्यशाला का समापन हो गया है। इस कार्यशाला में शिक्षकों को बेहतर पाठ्य चर्चा एवं उद्यमशीलता मानसिकता के विकास करने पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही 21वीं सदी के कौशलों को शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल करने की बात भी कही गई। इस अवसर पर डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर प्रमाण पत्र दिया।