श्री नंदा देवी राजजात की मनौती की छंतोली नौटी के बाद शैलेश्वर मंदिर पहुंच गई है। यहां पहुंचने पर देवी के पश्वाओं ने अवतरित होकर देव नृत्य किया। झमाझम बारिश के बावजूद भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना रहा है। भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। ढ़ोल दमाऊं की थाप पर मंदिर परिसर में देवताओं के पश्वाओं ने देवनृत्य कर भक्तों को सुख समृद्धि का आर्शीवाद दिया।