फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: मां पाथावार नंदा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कालेज गैरसैण के क्रीड़ा मैदान में शंखनाद ग्रुप के द्वारा माँ पाथावार नंदा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ किया गया टूर्नामेंट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल के द्वारा किया गया, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी रावत एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में विधानसभा भराड़ीसैण और व्यापार संघ गैरसैण की टीमें आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए विधानसभा भराड़ीसैण की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 118 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए व्यापार संघ गैरसैण की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से मैच को जीत लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें