कर्णप्रयाग। मंगलवार को विधायक अनिल नौटियाल ने 22 करोड़ की लागत से स्वीकृत 13 किमी जयकंडी-बणसोली-मैखुरा मोटर मार्ग का भूमि पूजन किया। मोटर मार्ग के निर्माण से 10 से अधिक गांवों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। मोटर मार्ग न होने से यहां के ग्रामीणों को कई किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ती थी। इस दौरान उन्होने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्राथमिकता के तौर पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कर रही है। जयकंडी-बणसोली-मैखुरा मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्वाड़, बणसोाली, मैखुरा, कनखुल मल्ला, कांचुला, धल, सिलंगी आदि गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने मोटर मार्ग का नाम पूर्व विधायक डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी के नाम पर रखे जाने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी, देवी प्रसाद मैखुरी ने मोटर मार्ग की स्वीकृति के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया है।