मंगलवार 13 जनवरी से 14 जनवरी तक जीआईसी नारायणबगड़ के खेल मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय उत्तरायणी मेले की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेला कमेटी के सचिव देवेंद्र कोहली ने बताया कि मंगलवार सुबह लक्ष्मी नारायण मंदिर तथा कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद थराली विधायक भूपालराम टम्टा उत्तरायणी मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मेले के पहले दिन लोकगायिका पम्मी नवल की प्रस्तुति के अलावा महिला मंगल दलों तथा शिक्षण संस्थाओं के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा रस्साकशी, शतरंज व कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।