किमोली के लक्ष्मी नारायण मंदिर में बद्रीनाथ मंदिर समिति की ओर से एक कुंटल से अधिक का घंटा भेंट किया गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष कृषि प्रसाद सती ने घंटे का अनावरण किया। घंटा भेंट करने पहुंचे समिति के उपाध्यक्ष श्री सती ने कहा कि लक्ष्मी नारायण जी का यह मंदिर पौराणिक और ऐतिहासिक है कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के सदस्य राजेंद्र डिमरी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मंदिर समिति की ओर से जो भी सहयोग लक्ष्मीनारायण मंदिर को दिया जा सकेगा उसके लिए भर सकते प्रयास करेंगे इस दौरान ग्रामीणों ने श्री वेदनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से लक्ष्मी नारायण मंदिर के लिए मिलने वाले की मांग करते हुए कहा कि पहले दस्तूर मिलता था लेकिन अब नहीं मिल रहा है ।