फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnprayag: कर्ण मंदिर में जल्द लगेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, गंगा आरती होगी

पालिका के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि नगर में जल्द 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। इसकी स्थापना कर्णमंदिर परिसर में होगी। साथ ही गंगा आरती का शुभारंभ भी होगा। कार्यक्रम में नगर पालिका वार्ड की विभिन्न कीर्तन मंडलियों और ममंद ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शुक्रवार को नगर पालिका के बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका बोर्ड के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव दुर्गा कीर्तन मंडली शक्तिनगर, उमा माहेश्वरी कीर्तन मंडली आईटीआई, मन्नपूर्णा देवी ममंद पाडली, उमा देवी कीर्तन मंडली और ममंद ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति दी। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पालिका के एक साल के कार्यकाल में तमाम विकास कार्य हुए हैं। नगर में पार्किंगों की स्वीकृति, ड्रेनेज के लिए डीपीआर, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ठ लाइट आदि लगाई हैं। साथ ही पर्यावरण मित्र घर घर जाकर कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं। आगामी 13 फरवरी को नगर में गढ़वाल सांसद का भ्रमण है। इस दौरान 100 फीट ऊंचा तिरंगा और नगर के प्रवेश और बाहर जाने वाले मार्गों पर लगे भव्य गेटों का शुभारंभ भी किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें