चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम चमोली ने पहल करते हुए निरीक्षण अभियान चलाया। डीएम गौरव कुमार ने दो वाहनों में सभी अधिकारियों के साथ कमेड़ा से बदरीनाथ तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनएच, जल संस्थान, नगर पालिका और सुलभ सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। डीएम ने संबंधित विभागों को यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।