तहसील जिलासू की मां चंडिका देवी की दिवारा यात्रा ने सुंदगांव में भ्रमण किया। गांव में मां के दर्शन के लिए दूर दराज से लोग यहां पहुंचे। मां के जयकारों से श्रद्वालुओं ने मां से आशीर्वाद लिया। देवी ने गांव में भ्रमण करते हुए श्रद्वालुओं को सुख समृद्वि का अशाीर्वाद दिया। जिसके बाद देवी रात्रि प्रवास के लिए रिठोली गांव पहुंची।