फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ग्वालदम में मनाया गया संविधान दिवस

एसएसबी ग्वालदम ने संविधान दिवस मनाया। संविधान दिवस पर चमोली जिले में सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और महाविद्यालयों में कार्यक्रम हुए और सभी को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कहा गया कि संविधान हर नागरिक को समान अवसर और अधिकार प्रदान करता है। राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। छात्रा ख्याति ने संविधान की प्रस्तावना, सायना ने मूल अधिकार, प्रियंका ने महिला अधिकार, शिवम सिंह पंवार ने संविधान की विशेषताएं, हेमलता ने मान अधिकार व संतोष कुमार ने समान नागरिक संहिता के बारे में बताया। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में संविधान में नागरिकों को दिए अधिकार और कर्तव्य की जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि जड़ी बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम भी गाया। शिक्षा व समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पुलिस कार्यालय में एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने शपथ दिलायी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें