फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: अवैध शराब के विरोध में सड़क पर उतरी देवर-खडोरा की महिलाएं

दशाेली विकास खंड के ग्राम पंचायत देवर-खडोरा में बुधवार को शराब के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब का अत्यधिक प्रचलन हाेने से युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध में कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम प्रधान गीता देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने गोपेश्वर-घिंघराण सड़क पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद गांव में आम सभा आयोजित हुई। महिलाओं ने गांव में आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। कहा कि क्षेत्र की कई दुकानों में भी अवैध रुप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग को इसकी सूचना दी गई है। मगर इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगी तो महिलाएं जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर देंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें