आपदा की जद में आये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के छत में रखे पानी के सिनटैक्सों के पाइपों को मंगलवार सुबह लंगूरो और बंदरों ने तोड़ दिया जिससे छत से लगातार पानी की बौछारें बरसती रहीं। छत में भी पानी का तालाब बन गया जिससे आपदा से जर्जर हुये के टूटने की आशंका बन गई। स्वास्थ्य केंद्र में आने-जाने वाले मरीज और स्टाॅप पानी की बौछार से भीगते हुये देखे गये। 22 अगस्त की रात्रि को हुई अतिवृष्टि्र और बादल फटने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे भारी मात्रा में मलबा आ गया था जिससे डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के रेजीडेंस क्ववाटर क्षतिग्रस्त हो गये थे। उसके बाद सीएचसी थराली के जिला पंचायत के भवन में शिप्ट कर दिया गया था। स्थिति सामान्य होने के बाद से जनता सीएचसी को मूल भवन में संचालित करने की मांग कर रही थी और 3 जनवरी से संचालन मूल भवन में हो रहा था हालांकि अभी यहां पर मलबा हटाने और सुरक्षात्मक कार्य जारी हैं लेकिन मंगलवार को जब सीएचसी भवन के छत में रखे सिनटैक्स के पाइप टूटे तो ऐसा लगा जैसे फिर से आपदा आ गई।