फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: देवाल के ब्लॉक प्रमुख की नई पहल, बीडीसी बैठक से पूर्व किया बैठक का आयोजन

ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल रावत ने एक नई पहल की है। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार देवाल में 20 फरवरी को होने वाली बीडीसी बैठक से पूर्व एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य और विकासखंड देवाल के कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को हमारी बीडीसी बैठक होनी है इससे पूर्व जो ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव आएंगे उन समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा और सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रस्ताव 5 फरवरी तक ब्लॉक में जमा कर सकते हैं और हम प्रस्तावों को संबंधित विभाग को अपने माध्यम से भेज देंगे, ताकि बीडीसी बैठक होने तक इन समस्याओं का समाधान हो सके या फिर समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही हो सके। ज्येष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य आगामी बीडीसी बैठक से पूर्व विभिन्न विभागीय अधिकारियों को सूचित करना हैं, ताकि बैठक से पूर्व ही कुछ जन समस्याओं का समाधान हो सके और जिन समस्याओं का समाधान नहीं होता हैं विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक से पूर्व ही उन समस्याओं पर विचार- विमर्श कर समाधान निकल सके। इस बैठक में विभिन्न ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विद्युत, पेयजल, सड़क,शिक्षा, कृषि, मोबाइल नेटवर्क, जंगली जानवरों से कृषि क्षति आदि समस्याओं के प्रस्ताव भी दिए और अपनी समस्याएं रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें