नारायणबगड़ के कौथिग बगड़ (पंती ) में चल रहे आरबीएम खनन पट्टे का उपजिलाधिकारी थराली ने मंगलवार शाम को औचक निरीक्षण किया ।और व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। एसडीएम थराली पंकज भट्ट ने खनन क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि आरबीएम खनन में कई तरह की खामियां पाई गई हैं।और प्रशासन की टीम द्वारा इसका नापजोख किया जा रहा है । जांच में पाई गई खामियों को ठीक करने के निर्देश खनन पट्टा धारक को दिया गया है। इसके सुधार न होने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।