ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित बजट सत्र के पहले दिन सदन से बाहर सड़क पर जमकर हंगामा बरपा। खासतौर से यूकेडी ने यहां जबदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्थायी राजधानी जब तक गैरसैंण में नहीं होगी तब तक वो चैन की सांस नहीं लेंगे।