फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायित्वधारी बलबीर घुनियाल पहुंचे थराली ,कार्यकर्ताओ ने किया गर्मजोशी से स्वागत

रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Apr 2025 05:21 PM IST

बीते दिनों दायित्वधारियो की जारी नई सूची में भाजपा नेता और प्रदेश मंत्री बलबीर घुनियाल को भी जड़ी बूटी सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया था। दायित्व मिलने के बाद पहली बार अपने गृहक्षेत्र थराली पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ,थराली भाजपा मंडल कार्यालय में राज्यमंत्री घुनियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान थराली से भाजपा विधायक भूपालराम टम्टा भी उनके साथ नजर आए। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही। जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। वहीं थराली और देवाल समेत नारायणबगड विकासखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जड़ी बूटी के क्षेत्र में व्यापक रोजगार की संभावनाओं पर कार्य करने और थराली समेत देवाल को जड़ी बूटी का हब बनाने के लिए सरकार की मदद से एक विस्तृत कार्ययोजना बनाने का राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देवाल विकासखंड के घेस ,वाण, और सवाड में जड़ी बूटी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और घेस गांव पहले से ही आयुष ग्राम के रूप में स्थापित है और कुटकी उत्पादन का एक बड़ा केंद्र है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में और अधिक कार्ययोजना तैयार कर जड़ी बूटी संवर्धन की सम्भावनाएं तलाश कर एक वृहद कार्ययोजना को पटल पर उतरना का उनका प्रयास रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें