फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में राजकीय शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र भगत बने अध्यक्ष

रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Sep 2025 02:54 PM IST

कर्णप्रयाग में राजकीय शिक्षक संघ (राशिस) की ब्लॉक कार्यकारिणी के द्विवार्षिक अधिवेशन में 29 सरकारी स्कूलों के बेहतर शैक्षिक परिणाम पर प्रधानाचार्यों व उनके प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तराखंड की परिषदीय परीक्षाओं में इन विद्यालयों ने 95 प्रतिशत से अधिक परिणाम दिए हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अजय पुरोहित ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत व मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। अधिवेशन में राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव भी हुए। इसमें सुरेंद्र भगत को अध्यक्ष चुना गया। उन्हें 143 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 86 मत मिले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें