फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढूंगाखोली गांव में जनता दरबार में जंगली जानवरों के आतंक, पेयजल और विद्युत की समस्या उठी

सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत ढूंगाखोली में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपकोषाधिकारी नारायणबगड़ कमाल पासा रब्बानी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में जंगली जानवरों से खेती और मानवों को होने वाली क्षति, पेयजल, विद्युत, सड़क और रोजगार समस्याओं को ग्रामीणों ने सामने रखा। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ने कहा कि थराली-कुराड़-पारथा मोटर मार्ग आपदा के बाद जस की तस है। न दीवारों का निर्माण हुआ है और न पूरी तरह मलबा हटा है। डामरीकरण तो दूर की बात इस सड़क पर लोग जान-जोखिम में डालकर जा रहे हैं। वहीं महिला मंगल दल अध्यक्षा पुष्पा देवी ने कहा कि गांव में पलायन का सबसे बड़ा कारण जंगली जानवरों का आतंक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें