फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राइंका सनगाड़ में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग, ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन 

बागेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज सनगाड़ में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की।  बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह महर के नेतृत्व में ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि 15 किमी की एरिया के एकमात्र इंटर कॉलेज में एलटी के विज्ञान और प्रवक्ता के संस्कृत, अर्थशास्त्र के प्रवक्ता के पद खाली हैं। लंबे समय से विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे चल रहा है। विद्यालय में सनगाड़, बास्ती, द्वारी, धूमा, बैकोड़ी आदि गांवों से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को उन विषयों का समुचित ज्ञान नहीं मिल पाता है। साधन संपन्न लोग बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव छोड़कर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द  मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें