बागेश्वर जिले में शौर्य दिवस (कारगिल विजय दिवस) अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर डीएम आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने शहीदों को सलामी भी दी। इस दौरान तहसील परिसर में पौधरोपण हुआ। स्वराज भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।