फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: नवनिर्वाचित प्रधान ने गांव में जन्मी बेटी की मां को दिए छह हजार रुपये, निभाया चुनाव से पूर्व किया वादा

बागेश्वर जिले के भैरूचौबट्टा की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान दया देवी ने बच्चे को जन्म देने वाली महिला को छह हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। यह मदद उन्होंने चुनाव पूर्व किए गए वादे के तहत की है। उन्होंने प्रधान बनने के बाद गांव में प्रत्येक बच्चे के जन्म लेने या कन्या की शादी होने पर छह हजार रुपये का सहयोग करने की घोषणा की थी। उनकी इस पहल की सराहना हो रही है। जिला अस्पताल में भर्ती भैरूचौबट्टा निवासी हेमा देवी पत्नी उमेश नाथ ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया। रविवार को ग्राम प्रधान दया देवी और उनकी पति राजू आर्या अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान दंपती ने महिला को सहयोग राशि भी प्रदान की। ग्राम प्रधान दया ने बताया कि यह सहयोग किसी सरकारी या योजना के तहत नहीं है। निजी खर्च से उन्होंने मदद करने का वादा किया था। अगले पांच साल तक गांव में जिनके घर में बेटा या बेटी का जन्म होगा और जिस परिवार में कन्या की शादी होगी उन्हें वह स्वयं के खर्च से यह धनराशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें