बागेश्वर में पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, आमजन और सभी वर्गों के हित का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में प्रत्येक राज्य का ध्यान रखा गया है। नौकरीपेशा, कारोबारी, किसान, महिला, युवा सभी के हितों को बजट में जगह दी गई है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपाध्यक्ष बिष्ट ने बजट पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, आयुष समेत हर क्षेत्र का विकास को प्राथमिकता दी गई है। बजट आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था। बजट में भी प्रदेश के लिए आवंटित किया है, वह प्रदेश के विकास की गति को तेज करेगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, जिला महामंत्री संजय परिहार, घनश्याम जोशी, प्रकाश साह आदि मौजूद रहे।