फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएम कार्यालय पहुंचा सिमगड़ी डाकघर गबन मामला, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Oct 2024 02:29 PM IST

बागेश्वर सिमगड़ी के डाकखाने में हुए गबन का मामला डीएम कार्यालय तक पहुंच गया है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। खाताधारकों ने 25 अक्तूबर तक जांच नहीं होने पर कमेड़ीदेवी डाकखाने के बाहर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।  शनिवार को ग्राम प्रधान उत्तम सिंह राठौर के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल डीएम से मिला। ग्राम प्रधान ने बताया कि सिमगड़ी डाकखाने में ग्रामीणों ने धन की बचत के लिए खाते खुलवाए थे, लेकिन उनके खातों से रुपये गायब कर दिए गए हैं। खाताधारकों के खातों में दस, बीस या कुछ सौ रुपये ही जमा होने की बात कही जा रही है। कहा कि ग्रामीणों ने मेहनत, मजदूरी से पाई-पाई जोड़कर जमा कराई थी। रुपये गायब होने की बात पता चलने पर ग्रामीणों ने विगत दिनों कमेड़ीदेवी डाकखाने के बाहर प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद डाक विभाग के अधिकारी जांच करने की बात कह रहे हैं। हालांकि अब तक ग्रामीणों को संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मेहनत की कमाई को वह गबन की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। जल्द समस्या का निदान नहीं हुआ तो 26 अक्तूबर से कमेड़ीदेवी में आंदोलन शुरू किया जाएगा। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें