फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: जौलकांडे गांव में श्रीराम कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने नगर में निकाली भव्य कलश यात्रा

बागेश्वर के जौलकांडे गांव के हरज्यू मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हो गया है। कथा शुभारंभ से पूर्व गांव की महिलाओं ने जिला मुख्यालय में भव्य कलश यात्रा निकाली। अयोध्या से आए कथाकार सर्वेश महाराज ने श्रद्धालुओं को गोस्वामी तुलसीदास रचित श्री रामचरितमानस के माध्यम से भगवान की महिमा सुना रहे हैं। सोमवार की सुबह महिलाएं पारंपरिक परिधान में मंदिर में एकत्र हुईं। यहां से कलश यात्रा जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई। वाहन से नदीगांव तक आने के बाद पैदल यात्रा बाजार से होकर सरयू तट पर पहुंची। महिलाओं ने कलश में जल लेकर बागनाथ मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद यात्रा वापस गांव पहुंची। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कथा का श्रीगणेश किया गया। मुख्य यजमान कैलाश शर्मा और उनकी धर्मपत्नी शशि प्रभा शर्मा ने पूजा संपन्न कराई। पूर्व ग्राम प्रधान दर्वान सिंह बिष्ट ने बताया कि सात दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान भजन-कीर्तन भी किए जाएंगे। छह अप्रैल को भंडारे के साथ कथा का पारायण किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजीव कुमार, महेश शर्मा, पूरन शर्मा, दुर्गा देवी, नीमा बलसूनी, प्रेमा बिष्ट, सरस्वती तिवारी, दुर्गा देवी, नरेश उप्रेती, दास मोहन राम, बसंत राम, कमल राम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें