फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: भव्य शोभायात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

भव्य शोभायात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने कलश शोभा यात्रा में भागीदारी की। 11 मई को विशाल भंडारे के साथ कथा का पारायण किया जाएगा। कथा का आयोजन जूना अखाड़ा के महंत शंकर गिरि महाराज की ओर से कराया जा रहा है। शनिवार को बागनाथ मंदिर से गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, माल रोड, सरयू पुल, दुग बाजार, नुमाइशखेत मार्ग होते हुए सरयू तट पर पहुंची। महिलाएं कलश में जल भरकर मंदिर पहुंची। इस जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। आयोजन स्थल पर यजमान सुरेश सिंह खेतवाल और संजय सिंह परिहार ने पूजा-अर्चना करवाई। दोपहर बाद व्यास गणेश दत्त जोशी ने भगवान शिव की महिमा का बखान किया। गायक भाष्कर जोशी और ग्रुप ने भजन गायन से माहौल में भक्ति के रंग भरे। इस मौके पर पुष्कर गिरि महाराज, किरन जोशी, कमला भैसोड़ा, नीमा नगरकोटी, भागीरथी देवी, ममता परिहार पं गणेश दत जोशी, आचार्य राधेश्याम तिवारी, दयानंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें