फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली के लिए पीएम को भेजा

बागेश्वर। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने अपनी दो सूत्री मांगों के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से देश के पीएम को ज्ञापन देकर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की। शुक्रवार को डीएम के माध्यम से पीएम का भेजे ज्ञापन में संघ ने मांग की कि शिक्षा का अधिका अधिनियम लागू होने से पहले विभाग में नियुक्त हो चुके सभी प्राथमिक शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त रखा जाए। ऐसे अनुभवी शिक्षकों की पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए आरटीई अधिनियम में पुख्ता संशोधन किया जाए। इसके साथ ही शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई। शिक्षक नेताओं ने कहा कि अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों पर थोपी गई नई पेंशन योजना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बुढ़ापे के आर्थिक संबल के लिए इसे वापस लेना बेहद जरूरी है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह रावत, जिला मंत्री नवीन चंद्र मिश्रा और कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंदोला के हस्ताक्षर थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें