बागेश्वर में बुद्ध पूर्णिमा पर सेनौला में गोष्ठी और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विश्व शांति, प्राणी मात्र के कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। वक्ताओं ने महात्मा बुद्ध के जीवन प्रसंगों पर चर्चा की। उनके बताए मार्ग पर चलकर पंचशील के सिद्धांत, सामाजिक सुधार, प्राणी मात्र के कल्याण और पर्यावरण संरक्षण में सजग का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सेनौला धारे में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वृक्ष पुरुष मलड़ा ने लोगों को विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे वितरित किए। इस मौके पर रमेश प्रकाश पर्वतीय, घनश्याम पाठक, संजय टम्टा बुद्धिस्ट, संजय कुमार टम्टा, राजेंद्र मलड़ा, हंसी देवी, मनीषा, लक्ष्मी, धीरज नगरकोटी, किशन राम आदि मौजूद रहे।