फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पेयजल के बिलों में संसोधन की मांग, व्यापारियों ने जल संस्थान कार्यालय में की तालाबंदी

बागेश्वर में व्यापारियों को दिए गए पेयजल बिलों में संसोधन की मांग को लेकर व्यापारी मुखर हो गए हैं। व्यापारियों ने जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। विभाग के ईई का घेराव करते हुए जल्द बिलों को पूर्ववत करने की मांग की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों और पेयजल उपभोक्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय में नारेबाजी करते हुए सांकेतिक तालाबंदी की। अध्यक्ष जोशी का कहना है कि चाय विक्रेता, रेस्टोरेंट, ढाबे वालों को विभाग की ओर से हजारों रुपये के बिल दिए गए हैं। छोटे व्यापारियों की ओर से भी रोजाना एक हजार लीटर से अधिक पानी खर्च करने की बात कही जा रही है। एक ओर नगर में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, दूसरी ओर विभाग खपत से अधिक का बिल केवल व्यापारियों को ही दे रहा है। पूर्व में भी कई बार विभाग को बिल कम करने के लिए ज्ञापन दिया गया था। कोई सुनवाई नहीं होने पर डीएम को ज्ञापन दिया गया। अगर अब भी बिलों में संसोधन नहीं किया गया तो जल संस्थान कार्यालय में अनशन ही आखिरी विकल्प रहेगा। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। अधिक बिल आने की समस्या को देखते हुए उपभोक्ताओं को मीटर लगाने का विकल्प दिया गया है। इस मौके पर सचिव पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव राहुल साह, सुनील पांडेय, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें