फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: शंकराचार्य के अपमान पर आक्रोश, सनातन की रक्षा के लिए किया यज्ञ

गायत्री जोशी Updated Tue, 20 Jan 2026 02:09 PM IST

बागेश्वर में मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान करने से रोकने पर संघर्ष वाहिनी ने रोष जताया है। वाहिनी के सदस्यों ने इसे शंकराचार्य और सनातन का अपमान बताया। उन्हें सनातन की रक्षा के लिए शक्ति देने की कामना करते हुए बागनाथ मंदिर में हवन-यज्ञ किया। वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में वाहिनी के सदस्यों ने हवन में आहुति डाली। जोशी ने कहा कि माघ मेले में जिस तरह से शंकराचार्य को स्नान करने से रोका और उनके साथ बदसलूकी की, वह निंदनीय है। कहा कि अब देश में सदियों से सनातन की रक्षा करने वाले शंकराचार्य, धर्म गुरु और संत सुरक्षित नहीं हैं। देश में धर्म की रक्षा के लिए सनातन को मानने और पूजा करने वालों को जागन पड़ेगा। संरक्षक रमेश पांडेय कृषक ने बताया कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए लिए सनातन धर्म का सर्वनाश करने किया जा रहा है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए भगवान शिव के दरबार में पूजा-अर्चना की जा रही है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, विजय परिहार, सुनील पांडेय, प्रकाश वाच्छमी, महेश नगरकोटी, पंकज लोहनी, मनीष चौबे, दिव्यांशु कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें