फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: एनएसयूआई ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया, पुतला दहन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप और छात्रहितों की अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के कुलपति भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान में निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है। संगठन ने विश्वविद्यालय के राजनीतिकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रहितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की निष्पक्षता, छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने छात्रहितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही। इस मौके पर छात्र महासंघ महासचिव नीरज जोशी, प्रेम सिंह दानू, राहुल कुमार, सुशांत खलपटिया, अक्षय, मनीषा ब्रूसली सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें