फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के ठाकुरद्वारा वार्ड में भूस्खलन से 10 से अधिक घर खतरे में, क्षेत्रवासियों ने डीएम से की ये मांग

बागेश्वर जिले के ठाकुरद्वारा वार्ड में भूस्खलन, सिंचाई नहर में जलभराव और गधेरे के कटाव से 10 से अधिक मकान खतरे की जद में आ गए हैं। जोखिम के बीच रहने को मजबूर क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम से जल्द समस्या का निदान करने की मांग की है। मंगलवार को डीएम को दिए ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड के बगीचा मोहल्ले में सिंचाई नहर के बंद होने से बारिश का गिरीश परिहार के घर के समीप भूस्खलन हुआ है। इससे आसपास के दस मकान खतरे की जद में आ गए हैं। जल्द क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत और सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया तो आने वाले समय में खतरा बढ़ जाएगा। भतरौला निवासी संगीता खेतवाल के घर को गधेरे से खतरा हो गया है। उन्होंने बताया कि गधेरे से कटाव के कारण मकान के पीछे से पानी आ रहा है। बारिश होने पर मकान को नुकसान होने का डर लगा रहता है। क्षेत्रवासियों ने जल्द सभी घरों के समीप सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की। इस मौके पर प्रेमा परिहार, सरिता, आशा परिहार, सरोज परिहार, बबीता परिहार, गीता खेतवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें