फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल मित्रों ने की नियुक्ति की मांग, जनता दरबार में किया प्रदर्शन

बागेश्वर में प्रशिक्षण धारी जल मित्रों ने तहसील परिसर में आयोजित जनता दरबार में प्रदर्शन किया। उन्होंने जल जीवन मिशन में जल वितरण संचालक के पद पर नियुक्ति की मांग की है। सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे जल मित्रों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उनकी ग्राम पंचायत की ओर से उनका चयन जल वितरण संचालक के लिए किया गया। जिसके बाद उन्हें पंयायतीराज, जल निगम और समाज कल्याण विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कमेड़ी में 66 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया। लेकिन प्रशिक्षण पूरे होने के तीन माह पूर्ण होने के बाद भी उन्हें कहीं नियुक्ति नहीं दी गई है। उन्होंने जल जीवन मिशन से संचालित योजनाओं में नियुक्ति देने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें