फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गृहमंत्री अमित शाह के बयान से कांग्रेस में आक्रोश, बागेश्वर में पुतला दहन कर जताया विरोध

राज्यसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान से कांग्रेसियों में रोष है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर गृह मंत्री का पुतला दहन किया। गृह मंत्री से आंबेडकर पर दिए गए बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डॉ. आंबेडकर हमारे आदर्श पुरुष हैं। किसी के आदर्श पर जिस तरह का बयान देश के गृह मंत्री ने दिया, वह निंदनीय है। उनके कथन की कांग्रेस घोर निंदा करती है। पूरे देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। यूथ कांग्रेस के भीम कुमार ने कहा कि बाबा साहेब की वंचित वर्ग, शोषित वर्ग पूजा करता है। गृह मंत्री ने उनको लेकर जो बयान दिया है, उसके विरोध में यूथ कांग्रेस भी सड़कों पर है। जब तक गृह मंत्री माफी नहीं मांगेंगे विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर गोकुल परिहार, पुष्पा देवी, कमलदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें