कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने पौंसारी की घटना को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम का दौरा भी उम्मीदों भरा नहीं रहा। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को छोड़कर बाकी धरातल पर आपदा प्रबंधन के कार्यों में कोई गंभीरता से कार्य करता नहीं दिख रहा है। पूर्व विधायक फर्स्वाण ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम तय होते ही प्रशासन ने गांव में मलबा हटाकर चूना बिछाना शुरू कर दिया था। पूर्व सीएम हरीश रावत जब पौंसारी गए तो वहां एक राजस्व उपनिरीक्षक तक को भेजना मुनासिब नहीं समझा। क्षेत्र में कई पुल बहने से लोगों का संपर्क कट गया है। कई लोग आज भी पौंसारी में मदद की आस लगाए हुए हैं। जिला प्रशासन को गंभीरता से आपदा प्रबंधन के कार्य करने चाहिए।