हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बांग्लादेश सरकार और कट्टरपंथ का पुतला जलाया। केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने और हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। एसबीआई तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि हिदू धर्म के लोग विश्व बंधुत्व की भावना पर विश्वास करते हैं। बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं के साथ हिंसा हो रही है, वह निंदनीय है। दीपू दास की हत्या के बाद शव को जलाना हो या घरों को आग लगना, इन कृत्यों ने पूरे हिंदू समाज को आहत किया है। कहा कि केंद्र सरकार को मामले में मौन रहने की बजाय ठोस कदम उठाने चाहिए। कहा कि बांग्लादेश को भारत ने ही पैदा किया है, अब हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए हमारी सरकार को ही आगे आना होगा। कहा कि जब तक हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं होते, विहिप-बजरंग दल विरोध जताते रहेंगे। इस मौके पर पूरन सिंह रावत, हरीश सोनी, विजय परिहार, अमित गौतम, रोहित पंत, कमल मलड़ा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।