फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: लंबे समय से गैरहाजिर चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई : डाॅ. टम्टा

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बृहस्पतिवार को जिले में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। साथ ही जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबे समय से जिले से नदारद चिकित्सकों को जिले में तैनात होने के निर्देश दिए हैं। जल्द कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। महानिदेशक डॉ. टम्टा ने सीएमओ कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास ने बैजनाथ सीएचसी को उपजिला चिकित्सालय बनाने, काफलीगैर पीएचसी का टाइप बी में उच्चीकरण करने, जिला अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए ईको और कैथलैब मशीन स्थापित करने, खोली में 170 बेड की क्षमता वाले जिला अस्पताल का निर्माण कराने और जिले के लिए नियुक्त 13 चिकित्सकों को जल्द से जल्द तैनात करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें