फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बागेश्वर में मनरेगा योजना में बदलाव के विरोध में कांग्रेस आर-पार के मूड में

बागेश्वर में केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा योजना के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ और ग्रामीण रोजगार के अधिकार में कटौती के विरोध में कांग्रेस अब आर-पार के मूड में नजर आ रही है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पार्टी ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान का शंखनाद किया। शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार नाम बदलने के बहाने गरीबों के हक पर हमला कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 10 जनवरी से 25 फरवरी तक पूरे जिले में ब्लॉक और ग्राम स्तर तक जन-आंदोलन चलाया जाएगा। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र ऐठानी ने संयुक्त रूप से कहा कि 11 जनवरी को जिले में एक दिवसीय उपवास रखा जाएगा। इसके बाद 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपालें लगाकर ग्रामीणों को योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा । फरवरी माह में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरने और विधानसभा घेराव के जरिए सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोकपाल पाठक, बसंत कुमार, नगर अध्यक्ष मनोज साह, दिनेश कुमार, रमेश धपोला और कुंदन गिरी, सुरेंद्र खेतवाल, चामू सिंह देवली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें