फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला फूंका, नैनीताल की घटना पर सरकार को बताया जिम्मेदार

बागेश्वर जिले में कांग्रेस ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में तुली हुई है। इसलिए प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। लोग मनमानी पर उतर आए हैं। नैनीताल में गत दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के दिए जो कुछ हुआ वह सरकार के इशारे पर हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अभद्रता हुई। हाईकोर्ट ने भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को नाकाम बताया है। भाजपा सत्ता पाने के लिए हर हथकंडे अपनाने में तुली हुई है। कांग्रेस सरकार के हथकंडों को कभी भी सफल नहीं होने देगी। इस मौके पर देवेंद्र परिहार, किशन गिरी, अनिल रौतेला, बहादुर सिंह, हरीश त्रिकोटी, देवेंद्र सिंह, कमलेश गड़िया, बालकृष्ण, ईश्वर चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें