बागेश्वर में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और नगर के सभी 11 वार्ड के चयनित सभासदों ने शपथ ग्रहण की। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित समारोह में एसडीएम/आरओ मोनिका ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, डीएम आशीष भटगांई, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास समेत भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। दूसरी बार पालिकाध्यक्ष बने सुरेश खेतवाल ने कहा कि पिछले कार्यकाल के कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही कई अन्य नए कार्य किए जाएंगे।