बागेश्वर जिले के बैसाखी पर सुबह से ही बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पूजा अर्चना के लिए यहां पहुंचे। अदिष्ट निवारण के लिए धातु से बना बांया पैर मंदिर में चढ़ाया जाता है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए। मंदिर के पुजारी नंदन रावल ने बताया कि मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।