फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: सिलिंडर के दाम बढ़ने से आक्रोश, कांग्रेस ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला

बागेश्वर में व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में बेहताशा बढ़ोत्तरी करने पर कांग्रेसियों में रोष है। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। गैस के कीमतों में राहत नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। शनिवार को जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि तीन महीने में व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 1518 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। एक साथ 993 रुपये की बढ़ोत्तरी से कारोबारियों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। रेस्टोरेंट और ढाबों में भोजन करना भी महंगा हो जाएगा। कहा कि अधिकांश श्रमिक वर्ग के लोग जो ढाबे, रेहड़ी पर भोजन करते हैं, सरकार उनका निवाला भी छीनने का काम कर रही है। कहा कि चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री ने गैस के दाम नहीं बढ़ाने का देश से वादा किया था। चुनाव होते ही व्यावसायिक सिलिंडर महंगा कर दिया। राहुल गांधी ने एक महीने पहले ही इस बात का इशारा कर दिया था। कहा कि अगर सरकार ने आम जनता को राहत देने की बजाय दिक्कतों को बढ़ाने का काम किया तो कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, लोकमणि पाठक, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बालकृष्ण, नवल टम्टा, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें