फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: कोविड काल में लौटे गांव...दूध और पनीर में खोजा कारोबार, वर्तमान में 40 पशुपालकों को दे रहे रोजगार

कोविड काल में बेराजगार हुए दीपक गोस्वामी ने बिना किसी सरकारी मदद के उद्यम स्थापित कर मिसाल पेश की है। मां की पेंशन के खाते से लोन लेकर उन्होंने गाय खरीदकर उन्होंने पनीर बेचना शुरू किया था। वर्तमान में वह 40 पशुपालकों से दूध खरीदकर उन्हें भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। अयारतोली निवासी दीपक के पिता का वर्ष 2013 में निधन हो गया था। 18 साल की उम्र में परिवार चलाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। रोजगार की तलाश में 2015 में वह दिल्ली चले गए। 2021 में नौकरी छूटने के बाद वापस गांव लौटे और छह गाय खरीदकर स्वरोजगार शुरू किया। उन्होंने दूध बेचने की बजाय पनीर बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे पनीर की मांग बढ़ने पर आसपास के गांवों से पशुपालकों को अपने साथ जोड़ना शुरू किया। मां हंसी देवी, पत्नी चंपा देवी भी उनकी पनीर बनाने में मदद करती हैं। वर्तमान में वह अपनी 18 और अन्य लोगों की 30 से अधिक गायों के दूध से पनीर बना रहे हैं। रोजाना 20 किलो से अधिक पनीर की सप्लाई गरुड़ बाजार में की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें