फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आरे न्याय पंचायत के जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का ब्लॉक कार्यालय में आयोजन

हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Dec 2025 09:52 PM IST

बागेश्वर जिले में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत आरे न्याय पंचायत का बहुउद्देशीय शिविर ब्लॉक सभागार में लगा। शिविर में न्याय पंचायत के तहत आने वाले गांवों से सड़क, बिजली, पानी, संचार, सिंचाई, जंगली जानवरों के आतंक आदि की 80 समस्याएं दर्ज की गईं। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्वाड़ की ग्राम प्रधान जानकी टम्टा ने बताया कि गांव के लिए 11 साल पहले सड़क कटी थी। अब तक डामरीकरण नहीं हो सका है। आज भी लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल लगे हैं लेकिन पेयजल संकट बना हुआ है। आरे के ग्राम प्रधान दीपक खेतवाल ने कहा कि वन्यजीव पूरे जिले में लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। प्रशासन को प्रत्येक गांव के लिए एक गन का लाइसेंस देना चाहिए। उन्होंने सड़क के समीप और दूरस्थ क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्य के लिए एक समान बजट के प्रावधान को बदलने की मांग की। डीएम आकांक्षा कोंडे ने पेयजल से जुड़े मामलों में शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। नेटवर्क संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। वन्यजीव-मानव संघर्ष से संबंधित शिकायतों पर को गंभीरता से लेने को कहा। सिंचाई विभाग से प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचाने के लिए ठोस योजनाएं तैयार करने को कहा। विधायक सुरेश गड़िया एवं पार्वती दास ने कार्यक्रम को सरकार और जनता के बीच प्रभावी संवाद का सशक्त माध्यम बताया। विभागीय स्टॉलों से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, जिपं उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें